आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद के उपराज्यपाल से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए समय मांगा है। लेकिन इससे पहले ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा है कि 'पीएम की सीबीआई और एलजी की एसीबी ने जो फाइलें मांगी हैं, मैं वह सभी पब्लिक डोमेन में रखूंगा। पीएम और एलजी को उन फाइलों को मांगने का कारण बताना चाहिए। नहीं तो दिल्ली के लोगों से इस पूरी कवायद के लिए माफी मांगें।' बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि पीएम मोदी उपराज्यपाल अनिल बैजल से बहुत नाराज हैं, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी सरकार के लिए पर्याप्त अवरोध उत्पन्न नहीं कर पा रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मुझे बताया गया है कि प्रधानमंत्री मौजूदा उपराज्यपाल से काफी गुस्सा हैं। प्रधानमंत्री को लगता है कि बैजल पर्याप्त अवरोध उत्पन्न नहीं कर पा रहे हैं। उपराज्यपाल के सभी अवरोधों के बावजूद, दिल्ली सरकार लोगों के लिए जबरदस्त काम कर रही है।’