
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर बनारस में थे । जहां पर उन्हें मोदी @20 पुस्तक को विमोचन करना था । यह कार्यक्रम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया था जहां पर वह मुख्य अतिथि थे। पुस्तक का विमोचन होने के बाद जब सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया तब भारत के पहले और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी की पंडित नेहरू से की तुलना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पीएम मोदी से तुलना करते हुए कहा कि वह भी प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनरूद्धार के लिए जाने से राष्ट्रपति को रोका था। और आज प्रधानमंत्री मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचते हैं और अपने कर कमलों से भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पंडित नेहरू एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हों अपने विरासत पर गर्व नहीं था और वहीं आज पीएम मोदी हैं जिन्हें पर अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व है । पीएम मोदी अपनी विरासत से जुड़ कर पूरे भारत को एक श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लिया हुआ है। हम लोगों को गर्व होना चाहिए कि हमें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री के रूप में मिला है ।
आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने कोई गुरेज नहीं किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने कोई गुरेज कसर नहीं छोड़ी है । आतंकवाद के साथ कैसे लड़ा जाना चाहिए। भारत विरोधियों के साथ कैसे निपटना चाहिए इसका उदाहरण सबके सामने है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की क्षमता है, कि आज विश्व पटल पर हम एक मजबूत दावेदारी के रूप में पेश कर रहे हैं। दुनिया आज भारत को लोहा मानने को तैयार है । आज भारत पूरे विश्वास के साथ एक यशस्वी पीएम मोदी के नेतृत्व में उठ खड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में जहां पर भी विश्व मानवता के लिए कोइ नीति निर्धारित हो रही है, वह भारत के बगैर क्रियान्वित नहीं हो सकती है।
Updated on:
10 Sep 2022, 1:25 PM IST
Published on:
10 Sep 2022, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.