25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2019: कांग्रेस ने प्रियंका और सिंधिया की मदद को लगाए 3-3 सचिव, इनके नाम शामिल

'मिशन 2019' को लेकर युद्ध स्तर पर जुटी कांग्रेस प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिले लिए 3-3 सचिव

2 min read
Google source verification
 Priyanka gandhi

मिशन 2019: कांग्रेस ने प्रियंका और सिंधिया की मदद को लगाए 3-3 सचिव, इनके नाम शामिल

नई दिल्ली। सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मदद के लिए पार्टी ने 3-3 सचिव नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार प्रियंका गांधी के सहयोग के लिए कुमार आशीष, बाजीराव खाडे व जुबैर खान को लगाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेंस के अन्य महासचिव और वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी सहायक के रूप में तीन सचिवों को नियुक्त किया गया है, इनमें धरज गुर्जर, रोहित चौधरी और राणा गोस्वामी का नाम शामिल किया गया है।

देश के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

कांग्रेस ने ट्रंप कार्ड खलते हुए प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारा

वहीं, उत्तर प्रदेश में पहले से ही बतौर सचिव तैनात नसीब सिंह और प्रकाश जोशी को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस ने ट्रंप कार्ड खलते हुए प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारा दिया। पार्टी हाईकमान ने प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के लिए साथ ही उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पार्टी के धुरंधर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने चुनाव में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों को कवर करने का जिम्मा सौंपा है।

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

राजनीतिक हालातों का बारीकी से जायजा ले रही प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी फिलहाल उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हालातों का बारीकी से जायजा ले रही हैं। प्रियंका रोड शो और सम्मेलनों के माध्यम से सीधा लोगों से जुड़ना चाह रही हैं। इस दौरान वह पार्टी नेताओं से रू—ब—रू होकर भी उत्तर प्रदेश में सियासी हालातों का समझ रही हैं।