जानकारी के अनुसार नामवर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको आईसीयू में रखना पड़ा था। लेकिन उस दौरान तबीयत ठीक होने के बाद उनको घर ले आया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नामवर सिंह अपने कमरे में गिर गए थे, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएगा। वहीं, डॉ. नामवर सिंह के निधन की खबर से हिंदी साहित्य जगत को गहरा झटका लगा है। उनके निधन पर साहित्य और पत्रकारिता जगत ने शोक प्रकट किया है।