27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: सरोज पांडेय के सवालों पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- मोदी से सवाल पूछने का दिखाएं साहस

Congress attacked Saroj Pandey: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय द्वारा नौ सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics: सरोज पांडेय के सवालों पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- मोदी से सवाल पूछने का दिखाएं साहस

CG Politics: सरोज पांडेय के सवालों पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- मोदी से सवाल पूछने का दिखाएं साहस

Congress attacked Saroj Pandey's 9 questions: रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय द्वारा नौ सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना (Congress attacked Saroj Pandey) चाहिए कि वो इंडिया से इतना डर क्यों रहे है?

यह भी पढ़े: Mallikarjun Kharge Visit Raipur: चुनाव से पहले रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल

देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गई है? देश की जनता वर्षों से भारत, इंडिया और हिंदुस्तान के नागरिक के रूप में अपने आपको ( Saroj Pandey) गौरवान्वित महसूस करती रही है, फिर भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है?

Congress attacked Saroj Pandey's 9 questions: उन्होंने कहा, सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उन्हें राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठाए। सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें।

यह भी पढ़े: CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से ये 8 ट्रेनें रहेगी रद्द, रेलवे ने जारी किया Alert...फटाफट देखें लिस्ट