नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के लिए मौजूद वक्त काफी मुश्किल चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद से ही पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। एक तरफ दिग्गज नेता पार्टी छोड़ रहे तो वहीं दूसरी तरफ देश के हर कोने से बड़े नेताओं का जाना पार्टी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बीच पुद्दुचेरी से पार्टी के लिए एक और बुरी खबर आई है।