12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन में घोटालों की झड़ी, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी राज में हुआ है 1 लाख करोड़ का महा घोटाला, जारी की लिस्ट

CG Political News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने पूर्ववर्ती डॉ.रमन सिंह की सरकार पर 1 लाख करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
सावन में घोटालों की झड़ी, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी राज में हुआ है 1 लाख करोड़ का महा घोटाला, जारी की  लिस्ट

सावन में घोटालों की झड़ी, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी राज में हुआ है 1 लाख करोड़ का महा घोटाला, जारी की लिस्ट

CG Political News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने पूर्ववर्ती डॉ.रमन सिंह की सरकार पर 1 लाख करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को 34 घोटालों की लिस्ट भी जारी की है। साथ ही प्रधानमंत्री से मांग की है कि कम से कम छह घोटालों की जांच ईडी और सीबीआई से कराएं। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर रोक की बातें करते हैं, लेकिन जब भ्रष्टाचार के मामले भाजपा से जुड़े हों तो प्रधानमंत्री मौन हो जाते हैं।

यह भी पढ़े : PM Modi in Raipur : 2 घंटे रायपुर में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, CM बघेल हो सकते है शामिल, जारी हुआ शेड्यूल

CG Political News : छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी, इसमें भ्रष्टाचार के अनेक नए रेकॉर्ड बने। रमन के घोटालों की जांच के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को और आपको पत्र भी लिखा है। शुक्ला ने आरोप लगाया है कि भाजपा का नेता होने के कारण रमन सिंह को केंद्र सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।

यह भी पढ़े : सट्टे के ठिकाने पारा छापा ! लाखों की लगा रहे थे बाजी, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों, देखें VIDEO

कीचड़ उछालने से मैली चादर उजली नहीं होती-चौधरी

इस मामले में भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा, दूसरे पर बेवजह कीचड़ उछालने से मैली चादर उजली नहीं होती। साढ़े 4 साल में घोटालों का कीर्तिमान रचने वाले जब अपने दामन के दाग नहीं धो पा रहे हैं, तो रोज नया आंकड़ा बताते हैं। उन्होंने पूछा राज्य में सरकार होने के बाद भी एक भी कथित घोटाले में जांच क्यों नहीं की।

यह भी पढ़े : PM Modi in Raipur : 2 घंटे रायपुर में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, CM बघेल हो सकते है शामिल, जारी हुआ शेड्यूल

इन छह घोटालों में जांच की मांग

- 36,000 करोड़ का नान घोटाला।

- 6000 करोड़ का चिटफंड घोटाला।

- 4400 करोड़ का शराब घोटाला।

- पनामा पेपर मामले में अभिषाक सिंह की जांच।

- 1677 करोड़ का गोमाता घोटाला।

- 54 करोड़ का इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला।