
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया पार्टी से दिया इस्तीफा, BSP में हुए शामिल
कोरापुट। आम चुनाव करीब है और सियासी जंग शुरु हो चुका है। लेकिन इस बीच नेताओं व पार्टियों के पाला बदलने का भी सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल ओडिशा के कोरापुट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में शामिल हो गए। सागरिया ने कहा कि वह अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ मुकाबले में उतरने के इच्छुक हैं। सागरिया ने कहा, "अगर मायावती (बसपा अध्यक्ष) अनुमति देती हैं तो मैं किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से पटनायक के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं।" बता दें कि सागरिया ने पार्टी के ओडिशा प्रभारी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में बसपा में शामिल हुए।
2018 को विधानसभा से दे दिया था इस्तीफा
बता दें कि जनजातीय नेता सागरिया ने कुंडुली सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय दिला पाने में विफल रहने के कारण छह नवंबर, 2018 को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। नाबालिग दलित लड़की के साथ 10 अक्टूबर, 2017 को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता ने 22 जनवरी, 2018 को आत्महत्या कर ली थी। सागरिया के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को कांग्रेस से 19 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए निष्कासित कर दिया गया था। बसपा के राज्य प्रभारी ने कहा कि पार्टी ओडिशा के हर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका बीते दिन गुजरात से लगा था। गुजरात के ऊंझा से कांग्रेस विधायक आशाबेन पटेल ने इस्तीफा दे दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि आशाबेन पटेल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। इनमें उत्तर गुजरात के साथ-साथ सौराष्ट्र व कच्छ के विधायक शामिल हैं।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
03 Feb 2019 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
