28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव

कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर जारी किया प्रेस नोट। केंद्र सरकार को तानाशाह, गरीबों के खिलाफ बताया। CAA-NRC को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ बताया।

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi.jpg

नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) को लेकर जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इसे लेकर सरकार के खिलाफ खड़े हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमले कर रही हैं। शनिवार को प्रियंका ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरते हुए इस फैसले को तानाशाही बताया।

BIG NEWS: RSS ने बनाया CAA संकट से BJP को बाहर लाने का अनोखा प्लान, धरा का धरा रह जाएगा विरोध

इस संबंध प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। पत्र के मुताबिक, "NRC और नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के मूल आत्मा के खिलाफ है। किसी भी कीमत पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला नहीं होने दिया जाएगा। जनता इस हमले के खिलाफ सड़क पर उतरकर संविधान के लिए लड़ रही है लेकिन सरकार बर्बर दमन और हिंसा पर उतारू है।"

उन्होंने आगे लिखा, "NRC और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है। भाजपा सरकार ने जैसे नोटबंदी में गरीबों को लाइन में खड़ा किया था अब एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को लाइन में खड़ा करेगा, एक 'कट ऑफ डेट' तय करेगी और हर एक भारतीय को अपनी भारतीयता सिद्ध करने के लिए उस डेट के पहले का कोई मान्य दस्तावेज पेश करना पड़ेगा। इससे ज्यादातर गरीब और वंचित लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।"

प्रियंका ने आगे कहा, "देश के तमाम हिस्सों से छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की अवैध रूप से गिरफ्तारियां निंदनीय हैं। पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश के हर जिले से लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस कहां ले जा रही है, किसी को पता नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन से कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अवैध हिरासत में रखी हुई है। उनके परिजनों को उनकी गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं दी गई। मीडिया के माध्यम से दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है कि उनको पुलिस हिरासत में मारा पीटा जा रहा है।"

BIG NEWS: बड़ा खुलासा.. इस ऐप ने बढ़ाई सरकार की मुसीबत.. इंटरनेट बैन के बावजूद धड़ल्ले से हो रही चैटिंग

प्रियंका के मुताबिक, "उत्तर प्रदेश में संचार व इंटरनेट सरकार ने बंद कर रखा है। फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, कानपुर और गोरखपुर में पुलिस ने शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज किया। जगह-जगह चल रहे प्रदर्शन और मार्च में पुलिस लोगों को हिंसा के लिए उकसा रही है। उत्तर प्रदेश में पुलिसिया हिंसा में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।"

कांग्रेस महासचिव ने अंत में लिखा, "कांग्रेस पार्टी शांति और सौहार्द बनाने की अपील करती है। सत्य और अहिंसा के रास्ते देश को आजादी मिली। आज जरूरी है कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा राष्ट्रपति महात्मा गांधी के बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते से की जाए।"

Story Loader