31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स जाकर की अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात

वाजपेयी को अचानक एम्स में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर देशभर में हड़कंप मच गया लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 11 Jun 2018, 7:06 PM IST

Atal Rahul

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स जाकर की अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार की शाम को पूर्व प्रधानमंत्री और देश के सबसे दिग्गज राजनेताओं में शुमार पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए एम्स पहुंचे। राहुल ने शाम करीब साढ़े छह बजे वाजपेयी से मुलाकात की। 93 वर्षीय वाजपेयी को अचानक एम्स में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर देशभर में हड़कंप मच गया लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई। वाजपेयी की हालत स्थिर है।

मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का करारा तंज, 'बहुत मजेदार है'

...इसलिए एम्स में भर्ती हुए थे वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री को रूटीन चैकअप के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी दी थी। उनकी देखरेख कर रहे एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है। आपको बता दें कि भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल पार्टी के सबसे शीर्ष नेता लंबे समय से बीमार हैं और सक्रिय राजनीति से बेहद दूर हैं। अटल बिहारी लंबे समय से डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में हैं। उनसे ज्यादा लोगों को मिलने की भी इजाजत नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 4 और एस 8 में एक साथ लगी आग, कार जलकर खाक

कविता से लेकर सियासत तक मिसाल हैं अटल

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी बड़ी मिसाल हैं। उनका नाम हर क्षेत्र में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। वे सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों में भी काफी लोकप्रिय थे। उनकी कविताओं की पंक्तियां आज भी सड़क से लेकर संसद तक गूंजती है और उनके कहे शब्द आज भी दिग्गज नेताओं के भाषणों की शोभा बढ़ाते हैं।

मोदी सरकार की 'उड़ान' सुस्त रफ्तार की शिकार, कब पूरा होगा सस्ते हवाई सफर का इंतजार?