31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैमसंग गैलेक्सी एस 4 और एस 8 में एक साथ लगी आग, कार जलकर खाक

कार में सवार एक महिला के पास दो सैमसंग स्मार्टफोन्स थे, दोनों में अचानक आग लग गई। इसके चलते कार जलकर खाक हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:05 PM IST

Samsung Galaxy

सैमसंग गैलेक्सी एस 4 और एस 8 में एक साथ लगी आग, कार जलकर खाक

न्यूयॉर्क। गैलेक्सी नोट 7 में लगातार आग लगने की घटनाओं के चलते सैमसंग को स्मार्टफोन सैग्मेंट में जबर्दस्त नुकसान के साथ-साथ कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था। अब अमरीका में फिर से इस तरह की घटना सामने आई है। यहां कार में सवार एक महिला के पास दो सैमसंग स्मार्टफोन्स थे, दोनों में अचानक आग लग गई। इसके चलते कार जलकर खाक हो गई। हालांकि इस संबंध में अभी तक स्थानीय प्रशासन ने सैमसंग के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

महिला ने सुनाई आपबीती

हादसे की शिकार हुई महिला के मुताबिक उसके पास सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और एस 4 थे। दोनों में लगी आग बहुत तेजी से फैली। वह सही समय पर कार रोक कर निकल गई। उनका कहना है कि यदि वे ट्रैफिक में फंसी होती तो कार से निकलना मुमकिन हो जाता। हालांकि महिला सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही। लेकिन सैमसंग के ही दोनों फोन में एक साथ आग लगने से एक बार फिर कंपनी के तकनीक पर सवाल उठे हैं।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी अचानक एम्स में कराए गए भर्ती, लंबे समय से हैं बीमार

कंपनी ने दी यह सफाई

इस हादसे को लेकर सैमसंग ने घटना की जांच के लिए टीम भेजी है। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हम अमरीका में लाखों सैमसंग फोन की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं। मामले की पूरी जांच की जा रही है। जब तक सभी सबूतों की जांच नहीं कर लेते, घटना के वास्तविक कारण को निर्धारित करना असंभव है।' आपको बता दें कि 2016 में आग लगने की घटनाओं के चलते सैमसंग की ब्रांड वैल्यू और मार्केट शेयर दोनों को तगड़ा झटका लगा था। उस समय सैमसंग के स्मार्टफोन को लेकर यात्रा करने पर कई एयरलाइंस ने प्रतिबंध लगा दिया था।

मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का करारा तंज, 'बहुत मजेदार है'