31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 महीने की बच्ची को लेने आए थे यमराज, पुलिस के रूप में धरती पर आ गए भगवान और बचा ली जान

डॉक्टर ने कहा कि ये बहुत ही गजब की बात है कि पुलिस अधिकारी डेनियल ने बच्ची को लगातार सीपीआर दिया, जिससे बच्ची की जान बच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:47 PM IST

nypd

15 महीने की बच्ची को लेने आए थे यमराज, पुलिस के रूप में धरती पर आ गए भगवान और बचा ली जान

वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के चार अधिकारियों ने एक 15 महीने की बच्ची को मौत के मुंह से बाहर निकाल उसकी ज़िंदगी बचा ली। बच्ची ने अचानक सांस लेना बंद कर दिया था, उसे seizure (एक प्रकार का विकार, जिसके तहत दिमाग में मौजूद तंत्रिका कोशिकाएं काम करना बंद कर देती हैं) हो गया था। दरअसल 29 वर्षीय 'कैरोलीन ईवानोव' शनिवार की रात को अपनी बच्ची 'क्लो' के साथ ब्रूकलीन रेस्टॉरेंट गई थी, जहां बच्ची ने अचानक सांसें लेना बंद कर दिया था।

बच्ची को ऐसी हालत में देखते ही मां के होश उड़ गए। बेटी को बांहों में लिए कैरोलीन सबसे पहले रेस्टॉरेंट से बाहर की ओर भागी। कैरोलीन ने देखा कि सिग्नल पर पुलिस की गाड़ी खड़ी है। महिला ने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे जाकर गाड़ी से चिपट गई और बच्ची की जान बचाने के लिए मदद की भीख मांगने लगी। गाड़ी में मौजूद पुलिस अधिकारी माइकल पेस और जोसेफ ने देखा कि क्लो सांस नहीं ले पा रही है और उसका शरीर नीला होता जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने वायरलेस फोन पर एंबुलेंस से संपर्क किया, जो वहां से 8 मिनट की दूरी पर था। वायरलेस पर एंबुलेंस की बात पास में ही मौजूद पुलिस के एक और अधिकारी डेनियल न्यूमैन ने सुनी, जिनके साथ एक और अधिकारी मौजूद था। दोनों तुरंत पेस के पास पहुंचे, उन्होंने एंबुलेंस का इंतज़ार करने के बजाए खुद ही बच्ची को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया।

जिसके बाद पुलिस के जाबांज अधिकारियों ने क्लो को पैटरोलिंग कार में लिटा दिया। दूसरी ओर डेनियल पिछली सीट पर बच्ची को सीपीआर दे रहे थे। उन्होंने बच्ची के मुंह में उंगली डालकर भी देखा, ताकि गले में कुछ फंसा न हो। पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को कोने आईलैंड अस्पताल पहुंचाया और कैरोलीन की पूरी मदद की। डेनियल ने लगातार बच्ची को सीपीआर दिया, लिहाज़ा बच्ची के शरीर का रंग सामान्य होता रहा और साथ ही में बच्ची ने रोना भी शुरु कर दिया था। बच्ची को अस्पताल के आपाताकालीन ब्लॉक में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया। डॉक्टरों ने बताया कि यदि बच्ची को अस्पताल लाने में देरी होती तो, कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। इसके अलावा डॉक्टर ने कहा कि ये बहुत ही गजब की बात है कि पुलिस अधिकारी डेनियल ने बच्ची को लगातार सीपीआर दिया, जिससे बच्ची की जान बच गई।

बच्ची फिलहाल अब बिल्कुल ठीक है, लिहाज़ा कैरोलीन पुलिस के जाबांज अधिकारियों का ये ज़िंदगी भर न भूलने वाला एहसान लेकर उनका शुक्रिया करते नहीं थक रही हैं। कैरोलीन ने कहा न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने ठीक वैसे ही मदद की जैसे भगवान ने आकर उनकी बच्ची की जान बचा ली हो। कैरोलीन ने एक अमेरिकी अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि क्लो उनकी इकलौती संतान थी, जो उनकी गोद में ही दम तोड़ रही थी। कैरोलीन ने कहा कि बच्ची की ऐसी हालत देखकर ज़ाहिर सी बात थी कि उनकी धड़कनें काफी तेज़ हो गई थीं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब