31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी अचानक एम्स में कराए गए भर्ती, लंबे समय से हैं बीमार

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 11 Jun 2018, 2:10 PM IST

Atal Bihari Vajpayee

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती, लंबे समय से हैं बीमार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे समय से बीमार वाजपेयी को डॉक्टरों की सलाह पर नियमित जांच के लिए दिल्ली लाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने यह जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए दी है।

अचानक भर्ती कराए जाने से उठे सवाल

93 वर्षीय वाजपेयी को अचानक एम्स में भर्ती कराए जाने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे अटल बिहारी वायजेपी की जांच के लिए हर वक्त डॉक्टरो की टीम उनके आवास पर तैनात रहती है। उनकी जांच उनके घर पर ही होती है, ऐसे में अचानक उन्हें एम्स क्यों लाया गया, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।

एम्स के डॉयरेक्टर की निगरानी में वाजपेयी

वाजपेयी को एम्स के डॉयरेक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में रखा गया है। एम्स की ओर जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नियमित जांच के लिए यहां लाया गया है।

यह भी पढ़ें: इस केन्द्रीय मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान हुए परमाणु परीक्षण को लेकर कह डाली ये बात

आठ बजे डिस्चार्ज होंगे अटल
फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक वायजेपी को एम्स के डायरेक्टर की देखरेख में रखा गया है। इससे पहले फरवरी 2009 में उन्हें सीने में इन्फेक्शन और बुखार की की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबित रात आठ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले शरद पवार, 2019 के लिए विपक्षी एकता को मिला बल

2014 में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न

अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए वाजपेयी के सरकारी निवास छह कृष्णा मेनन मार्ग पहुंच कर उन्हे भारत रत्न प्रदान किया था।

वाजपेयी का राजनीतिक सफर
1951 में गठित भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल। 1957 में वे लोकसभा व 1962 में राज्यसभा सांसद चुने गए। 1996 में पहली बार (13 दिन) , 1998 में दूसरी बार (13 महीने) और 1999 में तीसरी बार (पूरे 5 साल के लिए) प्रधानमंत्री चुने गए।