
गुजरात कांग्रेस भवन पर छाया सन्नाटा।
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Election ) से ठीक पहले मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात कांग्रेस ( Gujrat Congress ) में भी सियासी संकट ( Political Crisis ) गहरा गया है। अब गुजरात में कांग्रेस के बागी विधायकों की संख्या पांच तक पहुंच गई है। रविवार सुबह तक केवल दो विधायकों ने इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ( Amit Chavda ) को सौंपा था। जबिक सोमवार तक 5 कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
इसके बाद से गुजरात कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल को रोकने के लिए कांग्रेस ने फौरी कदम उठाते हुए 22 विधायकों को जयपुर के लिए रवाना कर दिया है। इससे पहले भी 14 विधायकों को हवाईजहाज से जयपुर शिफ्ट किया गया था।
गुजरात कांग्रेस में मचे सिया हलचल को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका ( Big Jolt ) माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम तक गुजरात कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में गुजरात के पांच कांग्रेस विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पांचों विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने वाले विधायकों का नाम सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ( Vidhansabha Speaker Rajendra Trivedi ) ने कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस्तीफा देने वाले पांच कांग्रेस विधायकों में जेवी काकडिया, सोमाभाई पटेल, मंगल गावित, प्रद्युमन सिंह जाडेजा और प्रवीण मारू का नाम शामिल है। प्रवीण पहले विधायक हैं जिन्होंने इस्तीफा देने की पुष्टि की है। प्रवीण ने दावा दिया है कि उन्होंने दो दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था।
दरअसल, कांग्रेस हाईकमान से नाराज पार्टी विधायक राज्यसभा चुनाव से दस दिन पहले बागी तेवर में आ गए हैं। नाराज नेताओं के रुख को भापंकर राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने गुजरात में एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को कांग्रेस ने गुजरात के अपने 14 विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया था। गुजरात के ये विधायक जयपुर के पांच सितारा होटल शिव विलास में रुके हैं। वहीं अब पांच विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपने लगभग 22 विधायकों को भी जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पांच विधायकों के इस्तीफे समेत कांग्रेस के 10 से 12 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
Updated on:
16 Mar 2020 09:41 am
Published on:
16 Mar 2020 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
