30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: PM मोदी ने कोविड -19 के कारण रद्द किया बंगाल का दौरा, आज करेंगे वर्चुअल रैली

देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 23 Apr 2021, 5:04 PM IST

Coronavirus: PM मोदी ने कोविड -19 के कारण रद्द किया बंगाल का दौरा, आज करेंगे वर्चुअल रैली

Coronavirus: PM मोदी ने कोविड -19 के कारण रद्द किया बंगाल का दौरा, आज करेंगे वर्चुअल रैली

नई दिल्ली। देश में कोरोना ( Coronavirus in india ) के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल ( West bengal ) का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। । हालांकि, शाम पांच बजे वह वर्चुअल तरीके से वहां के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम ने खुद ट्वीट कर बंगाल की अपनी रैलियां रद्द होने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने रैली करने की जगह शुक्रवार को देश में कोरोना की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा कीे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनावी रैली संबोधित करने वाले थे। लेकिन, देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन के गहराते संकट और गंभीर मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार इस हालात की समीक्षा का निर्णय लिया।

हॉस्पिटल से कोरोना वैक्सीन चुरा लगा गया चोर...फिर पेपर पर यह बात लिखकर लौटाई वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल, मौजूदा कोविड 19 स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठकें करूंगा, इस कारण, कल पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा। बता दें कि देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में संक्रमण के मामले अब प्रतिदिन तीन लाख के आंकड़े को भी पार कर गए हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। विधानसभा की 43 सीटों पर चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 79.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चार जिलों में फैले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

भारत में बेलगाम हुआ कोरोना, UAE ने भारतीय यात्रियों पर लगाई 10 दिन की रोक

नादिया जिला, जहां इस चरण में नौ सीटों पर मतदान 82.67 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर रहा। इसके बाद पूर्वी बर्दवान (8 सीटें) 82.15 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर (9 सीटें) 77.76 प्रतिशत और उत्तर 24 पर रहीं। परगना (17 सीटें) 75.94 फीसदी। जहां तक अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों का सवाल है, 84.84 प्रतिशत के साथ नादिया जिले में तेहट्टा ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान किया। इसके बाद उसी जिले में छपरा का करीब से मतदान हुआ, जिसमें 84.71 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर 24 परगना के भाटपारा में सबसे कम केवल 65 फीसदी मतदान हुआ।