1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस: जी-23 नेताओं की मांग पर बोले सुरजेवाला, जल्द होगी CWC की बैठक

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने बीते हफ्ते संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 30 Sep 2021, 9:31 PM IST

randeep_surjewala

randeep surjewala

नई दिल्ली। कांग्रेस में राजनीतिक घमासान के बीच मानमनौवल की कोशिशें जारी है। जी-23 नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक की मांग को मानते हुए आलाकमान ने निर्णय लिया है कि इसे जल्द कराया जाएगा।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने बीते हफ्ते संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। सुरजेवाला ने मीडिया से कहा,'शिमला रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया था कि जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाएगी। इसके मुताबिक आने वाले दिनों में सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी।'

ये भी पढ़ें:गृहमंत्री से मुलाकात पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस छोड़ना तय, लेकिन BJP में नहीं जा रहा हूं

पार्टी के आंतरिक मुद्दों का हल हो सके

जी 23 नेताओं (G -23) के एक समूह के हिस्सा और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने बुधवार को मांग की थी कि सीडब्ल्यूसी की बैठक अति शीघ्र बुलाई जाए, ताकि पार्टी के आंतरिक मुद्दों का हल हो सके। पंजाब सहित कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है। सिब्बल ने सवाल उठाए कि नियमित अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में पार्टी के निर्णय किस आधार पर लिए जा रहे हैं।

सिब्बल के अनुसार, 'हमारी पार्टी में फिलहाल कोई अध्यक्ष नहीं है। ऐसे में हमें नहीं पता कि निर्णय कौन ले रहा है। उनका मानना है कि सोनिया गांधी को तुरंत सीडब्ल्यूसी बैठक बुलानी चाहिए। हम सीडब्ल्यूसी में बातचीत कर सकते हैं कि पार्टी की हालत ऐसी क्यों है।'

पार्टी के सुझावों का स्वागत करना चाहिए

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की है। आजाद ने कहा कि पार्टी के सुझावों का स्वागत करना चाहिए, न कि उन्हें दबाना चाहिए। सिब्बल पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने कहा था कि हर कांग्रेसी को गंभीरता से आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि क्या वे अपने शब्दों और कार्यों से संकट के समय में कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास करने में लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति