14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Election LIVE: दिल्ली में कौन जीतेगा चुनावी दंगल, 8 बजे से वोटिंग शुरू

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज यानी शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला होना है

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Feb 08, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) की 70 विधानसभा सीटों पर आज यानी शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है।

इन सीटों पर करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला शनिवार को वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi assembly elections ) में मुख्य रूप से चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief Minister Arvind Kejriwal ) , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के विजेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।

दिल्ली: राहुल गांधी का आरोप- संसद में BJP कर रही मेरी आवाज दबाने का प्रयास

चुनाव आयोग ( Election commission ) से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं।

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

कर्नाटक: बेंगलुरू पुलिस की अनोखी पहल, जनता से जुड़ाव को टिक टॉक का इस्तेमाल

दिल्ली: मनीष सिसोदिया के OSD रिश्वत प्रकरण को लेकर राजनीति गरम, BJP ने AAP को घेरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, "चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शाहीन बाग में विशेष तौर से बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टुकड़ी को तैनात किया गया है।