6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

भाजपा नेता रजनी पाण्डेय का बड़ा बयान, 1 मिनट में खाली करा देंगे शाहीन बाग

शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर पार्षद रजनी पाण्डेय ने कहा कि 1 मिनट के भीतर यह इलाका खाली करा देंगे। इस दौरान भाजपा पार्षद ने लोगों से बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

Google source verification

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर बीजेपी का प्रचार जोरों पर है। इस दौरान नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर पहुंच गई है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली की भाजपा पार्षद का बड़ा बयान सामने आया है। शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर न्यू अशोक नगर की पार्षद रजनी पाण्डेय ने कहा कि 1 मिनट के भीतर यह इलाका खाली करा देंगे।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को भाजपा की विजय के बाद शाहीन बाग क्षेत्र को खाली करा देंगे। इस दौरान भाजपा पार्षद रजनी पांडये ने त्रिलोकपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी किरण वैद्य के लिए डोर-टू-डोर अभियान के तहत लोगों से वोट देने की अपील की। भाजपा पार्षद ने कहा कि देश बदला अब दिल्ली बदलो की बारी है।

ये भी पढ़ें: कड़कड़डूमा में बोले PM मोदी- जामिया, शाहीन बाग प्रदर्शन एक संयोग नहीं प्रयोग है

नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन

गौरतलब है कि नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में बीच सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार हो रहे प्रदर्शनों को लेकर कालिंदी कुंज से दिल्ली और एनसीआर का रास्ता बंद है। इससे हर दिन आने वाले लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ‘देश बदला अब दिल्ली बदलो’ के साथ किया प्रचार अभियान का आगाज

प्रदर्शन को लेकर लोगों में बढ़ा गुस्सा

लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को सड़क खाली करने के लिए प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। इससे पहले रविवार को एक युवक ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक डेयरी उत्पाद का कारोबारी है। दूध पहुंचाने में दिक्कत होने के लिए उसने ये खतरनाक कदम उठाया था। इधर जिला कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार से रास्ता खाली कराने का आदेश भी जारी कर चुका है।