7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, तय होगी आगामी चुनावों की रणनीति

राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बीजेपी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 08, 2018

BJP Headquarters

नई दिल्ली। राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बीजेपी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान पार्टी नेता 2019 लोकसभा चुनाव व कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करेंगे। बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी , पार्टी अध्यक्ष अमित शाह , विदेश मंत्री सुषमा स्वराज , राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के सीएम भी हिस्सा ले रहे हैं।

चुनावी रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी आलाकमान नेताओं से आगामी चुनावों को लेकर विचार विमर्श करेगा। इसके साथ ही चुनावी रणनीति के लिए भी पार्टी नेताओं से सुझाव मांगा जाएगा। जानकारों की मानें तो बैठक में पार्टी नेताओं को सरकारी की नीतियों और उपलब्धियों को जन—जन तक पहुंचाने की बात पर बल दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने दलितों का मसला उठाया। इस दौरान दोनों पार्टी नेताओं ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर सियासी खेल खेल रही हैं।

केजरीवाल ने साधा निशाना

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 21 सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निदा की है। तेदेपा सांसद आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास की तरफ जुलूस निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि तेदेपा सांसदों द्वारा की जा रही मांग पूरी तरह से सही है। यह दुखद है कि जब सांसद उनसे मिलने गए तो सम्मानित सांसदों को जेल भेजा गया। मुख्यमंत्री ने सांसदों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है, यह सही नहीं है। यह अहंकार है। हम इसकी आलोचना करते हैं और उनकी मांग का पूरी तरह समर्थन करते हैं।