15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल ने टाली अपनी भूख हड़ताल, कहा- अभी हम सब देश के साथ

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए होना था भूख हड़ताल केजरीवाल ने कहा - अभी धरना नहीं, हम देश के साथ PoK में वायुसेना ने किया एयर स्ट्राइक

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Feb 26, 2019

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने टाली अपनी भूख हड़ताल, कहा- अभी हम सब देश के साथ

नई दिल्ली। पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद भारत की ओर से पीओके में किए गए एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। सीमा पर दोनों देश की सेनाएं अलर्ट हैं। वहीं पाकिस्तान में इस स्ट्राइक के बाद काफी गहमा गहमी है। ऐसे हालात को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मार्च से प्रस्तावित अपनी भूख हड़ताल फिलहाल टाल दी है।

अभी धरना नहीं, हम देश के साथ: केजरीवाल

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि भारत-पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति तनावपूर्ण हैं। इसे देखते हुए मैं दिल्ली को पूर्ण राज्य के लिए अपने उपवास को स्थगित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी आज एक राष्ट्र के रूप में खड़े हैं।

पुलवामा का बदला: जैश के इन ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक, पहली तस्वीर आई सामने

एयर स्ट्राइक पर सेना को दी बधाई

पीओके में एयर स्ट्राइक की खबर आने के बाद केजरीवाल ने भारतीय वायुसेना को बधाई दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय वायुसेना को सलाम। मैं पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ इस कार्रवाई के लिए बधाई देता हूं।

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए होना था भूख हड़ताल

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। बजट सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वह 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा था कि पिछले 70 सालों से दिल्ली के अन्याय हो रहा है। ऐसे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि हम मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे और तब तक जारी रखेंगे जब तक कि ये पूर्ण राज्य न बन जाए।