4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली चुनाव: घोषित उम्मीदवारों में 164 करोड़पति, पांच की संपत्ति 1 लाख से भी कम

रिकॉर्ड उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल पिछले चुनाव के मुकाबले करोड़पतियों की संख्या में 11 फीसदी वृद्धि कुछ उम्मीदवारों की संपत्ति 1 लाख रुपए से भी कम

2 min read
Google source verification
karodpatiummidwar.jpg

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अमीर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि उनकी पार्टी को बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने में मदद मिल सके। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 143 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति थी। मगर इस बार 11 फीसदी की वृद्धि के साथ ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 164 हो गई है।

चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा पर लगाया बैन, 48 घंटे तक नहीं कर सकेंगे चुनाव

चार सबसे अमरी उम्मीदवार 'आप' से

इसके अलावा इस बार 13 उम्मीदवारों ने 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसमें आप के छह, कांग्रेस के चार और भाजपा के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। आप के धर्मपाल लाकड़ा के पास 292.1 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो उन्हें चुनावी मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बनाती है। चार सबसे अमीर उम्मीदवार आप पार्टी से ही हैं।

गुजरात में 25 फरवरी को 'हाउडी मोदी' की तर्ज पर होगा 'केम छो ट्रंप'

तीन उम्मीदवारों की संपत्ति 80 करोड़ रुपए के करीब

इसके साथ ही तीन उम्मीदवारों ने 80 करोड़ रुपए के करीब संपत्ति घोषित की है। लाकड़ा के बाद आरके पुरम सीट से चुनाव लड़ रहीं परमिला टोकस का नाम आता है, जिन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर 80.8 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। आप के बदरपुर से उम्मीदवार राम सिंह नेताजी ने भी 80 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। कांग्रेस के नेता रहे राम सिंह दो बार विधायक रहे चुके हैं, जो अब आप का दामन थाम चुके हैं। पटेल नगर से चुनाव लड़ रहे आप के राज कुमार आनंद ने 76 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। टोकस कांग्रेस की प्रियंका सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, जो अमीर उम्मीदवारों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। प्रियंका सिंह ने 70.3 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है।

इन्फोसिस की सुधा मूर्ती ने एयरपोर्ट पर 'कैटल क्लास' कहने वाली महिला को दिया ऐसा जवाब

भाजपा उम्मीदवार छठे स्थान पर

भाजपा के उम्मीदवार इस सूची में छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। छतरपुर से उम्मीदवार ब्रह्म सिंह तंवर ने 66.3 करोड़ रुपए, कृष्णा नगर से अनिल गोयल ने 64.1 करोड़ और बिजवासन से सत प्रकाश राणा ने 57.4 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा नौवें व 10वें नंबर पर भी आप उम्मीदवार ही हैं। राजौरी गार्डन से धनवंती चंदेला के पास 56.9 करोड़ रुपए और उत्तम नगर से नरेश बाल्यान के पास 56.9 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Nirbhaya Case: तिहाड़ के डीजी बोले, अपनी अंतिम इच्छा नहीं बता रहे निर्भया के हत्यारे

पांच उम्मीदवारों की संपत्ति एक लाख रुपए से भी कम

चुनाव लड़ रहे पांच उम्मीदवारों ने एक लाख रुपए या उससे भी कम की संपत्ति घोषित की है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।