इस प्रोग्राम में अमरीका के कामयाब भारतीय मूल के बिजनेसमैन, भारत में निवेश करने वाले अमरीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों, भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लीडर्स, राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अमरीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की संस्थाओं को भी आमंत्रण भेजा गया है। 25 फरवरी की शाम को होने वाले कार्यक्रम में मोदी और ट्रम्प एक साथ दिल्ली से आएंगे और कार्यक्रम पूरा होने के बाद दिल्ली लौटेंगे। इसके अलावा अन्य किसी भी जगह जाने का प्रोग्राम नहीं है।