राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सोच दलित विरोधी है और उनके दिल में दलित समुदाय के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थी तो उन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि दलितों को गंदगी साफ करने में आनंद आता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब हम सब मिलकर 2019 में उन्हें हार का स्वाद चखाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के जिस हिस्से में भी भाजपा की सरकार है, वहीं दलितों पर तरह-तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं।