पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म केस में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान सीबीआई टीम को दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की कॉल की डिटेल मिली हैं। अब सीबीआई इन कॉल डिटेल्स के आधार पर ब्रजेश से पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार ये कॉल डिटेल ब्रजेश ठाकुर के तीन मोबाइल फोन से जुड़ी हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीनों ही फोनों में ऐसी न जाने कितनी कॉल्स मिली हैं, जिनके तार सीधे मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक कई व्हाइट कॉलर लोगों से जुड़ते हैं।