छह अधिकारी निलंबित
इस मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता का प्रदर्शन होने के बाद रविवार को बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बाल कल्याण संरक्षण निकाय के सहायक निदेशक को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अररिया, मधुबनी, भोजपुर, भागलपुर और मुंगेर के सहायक निदेशकों को भी सस्पेंड किया गया है। ये कार्रवाई टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) की रिपोर्ट के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की है। सभी सहायक निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने टिस की रिपोर्ट के बावजूद बालिक गृह के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। निलंबित होने वाले सहायक निदेशक अधिकारियों के नाम दिवेश कुमार शर्मा, घनश्याम रविदास, कुमार सत्यकाम, आलोक रंजन, गीताजंली प्रसाद, सीमाकुमारी हैं।