
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमृतसरोवर में नौका विहार करते हुए फोटो- सोशल मीडिया
लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज भदोही दौरे पर थे । वहां पर उन्होंने गजधरा ग्राम सभा में ओपेन जिम का उद्घाघन किया । इसके बाद अमृत सरोवर में नौका विहार का आनंद लिया । भदोही में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी ।
2014 लोकसभा चुनाव में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू उनके ही चेहरे पर चुनाव लड़ी थी तब उन्हें केवल 2 ही सीट मिली थी । इस पर भी उनकी पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी । नीतीश भाजपा के साथ तब उनका कद बड़ा होता था अब वह खुद ही डूबती हुई नाव में सवार हो गए हैं। देख लेना 2024 लोकसभा चुनाव उनका क्या होता है ?
2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हर बार से ज्यादा सीट मिलेगी । उन्होंने कहा कि 60 फीसदी हमारा है और बाकी 40 फीसदी में बंटवारा है । भदोही में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार सीएम नीतीश कुमार की चुटकी ली ।
मुख्तार अंसारी अब कभी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे बदमाश जेल जा रहे हैं । माफिया का राज खत्म हो गया अब कानून का राज चल रहा है । इसके बाद उन्होंने मुख्तार अंसारी को जिक्र करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी पर हमारी सरकार नकेल कस दी है अब वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ।
नीतीश फुलपुर से चुनाव लड़ेंगे यह माहौल कैसे बना ?
दरअसल कुछ दिन पहले जेडीयू के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने संकेत दिया था कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर से चुना लड़ सकते हैं। इसके बाद ही यूपी की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया । कयास लगाए जाने लगे कि नीतीश कुमार की पार्टी उन्हें फूलपुर से इसलिए चुनाव लडाना चाहती है क्यों कि नीतीश कुमार कुर्मी जाति से आते हैं और फुलपुर लोकसभा सीट पर कुर्मी वोटर का तदाद अधिक है ।
2014 लोकसभा चुनाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फुलपुर से लोकसभा चुनाव लडे थे और जीत हासिल की थी । इसके बाद उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। 2017 विधानसभा चुनाव में उनके ही पार्टी अध्यक्ष रहते ही यूपी में बीजेपी की सरकार बनी और वह डिप्टी सीएम बने ।
Updated on:
26 Sep 2022, 4:25 PM IST
Published on:
26 Sep 2022, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.