6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र : फडणवीस भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, सरकार बनने में सस्पेंस बरकरार

सरकार बनाने को लेकर भाजपा-शिवसेना में खींचतान मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों में चल रहा है गतिरोध फडनवीस का दावा, अगले पांच साल तक बने रहेंगे मुख्यमंत्री

less than 1 minute read
Google source verification
fadnavees.jpg

महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बावजूद महाराष्ट्र में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर सस्पेंस अभी बना हुआ है। आज विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल नहीं हुए।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया गया था। वर्तमान में सदन के नेता फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

बता दें, राज्य में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवशेना के बीच खींचतान चल रही है। दरअसल, राज्य में दो बड़ी सहयोगी पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे गतिरोध के कारण सरकार बनाने में देरी हो रही है।

इसी बीच, मंगलवार को जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और साहूवाड़ी से विधायक विनय कोरे ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। कोरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात के बाद भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।
कोरे का दल भाजपा नेतृत्व वाले राजग का हिस्सा था लेकिन शिवसेना को साहूवाड़ी सीट दिए जाने के बाद वे बागी हो गए थे। कोरे ने इस सीट से शिवसेना के उम्मीदवार बाबासाहेब पाटिल सारुदकर को हराया है.