उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार ने देश में मौजूद कृषि संकट का सकारात्मक ढंग से सामना नहीं किया। किसान को अभी तक उनके उत्पाद के लाभकारी मूल्य नहीं दिए गए।' उन्होंने कहा कि सिब्बल की किताब मोदी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल का समग्र विश्लेषण है। इसमें सरकार द्वारा 2014 लोकसभा चुनाव से पहले किए गए उन असफल वादों के बारे में बताया गया है, जिसे सरकार पूरा करने में विफल रही। मोदी के दो करोड़ नौकरियां देने के वादे के बारे में सिंह ने कहा, 'गत चार वर्षों में रोजगार दर में कमी आई है।'