11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ पीड़ित केरल को मिलेगी हरसंभव मदद, खुद पीएम कर रहे हैं समीक्षाः जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री व्यक्तिगत तौर पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केरल में 96 सालों की सबसे भीषण बाढ़ के चलते हालात बेहद खराब हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 7 Sep 2018, 8:11 PM IST

Nadda

बाढ़ पीड़ित केरल को मिलेगी हरसंभव मदद, खुद पीएम कर रहे हैं समीक्षाः जेपी नड्डा

कोच्चि। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित केरल में राहत पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश में उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत तौर पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केरल में 96 सालों की सबसे भीषण बाढ़ के चलते हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

12 सार्वजनिक स्वास्थ्य टीमें तैनात

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने यहां मीडिया से सिटी अस्पताल और कुछ राहत शिविरों का दौरा करने के दौरान कहा, 'संक्षिप्त नोटिस पर कम से कम 50 डॉक्टरों को प्रभावित क्षेत्र में तैयार रखा गया है, जबकि सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, माइक्रोबायलोजिस्ट और एक इंटोमोलोजिस्ट की 12 सार्वजनिक स्वास्थ्य टीम को तैनात रखा गया है।'

यह भी पढ़ेंः कोर्ट ने खारिज की आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पुलिस रिमांड, सीआइडी ने की थी मांग

पहली खेप में भेजे ये सामान

मंत्री ने कहा कि 48 जरूरी दवाओं के स्टॉक को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के आग्रह पर 73 मीट्रिक टन के 48 जरूरी दवाओं की पहली खेप को भारतीय वायु सेना द्वारा केरल भेजा गया है, जिसमें 2.25 क्लोरीन टैबलेट, 80 एमटी ब्लीचिंग पाऊडर और चार लाख सेनेट्री नैपकिन शामिल हैं। कीटनाशक और फॉगिंग मशीनों को भी भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः जामा मस्जिद के पास दिल्ली पुलिस ने पकड़े दो आतंकी, IS से जुड़े होने का शक

यह संस्था कर रही है स्थिति की समीक्षा

उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ और न्यूरो-साइंस, बेंगलुरु के 40 सदस्यीय टीम को मनोवैज्ञानिक जांच और समुदाय आधारित देखभाल के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल स्थिति की समीक्षा कर रही है। महामारी रोगों के लिए 21 अगस्त से इवेंट आधारित दैनिक रिपोर्टिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः पटना के पॉश इलाके में हाईप्रोफाइल डबल मर्डर से उड़े पुलिस के होश, जांच में छूट रहे पसीने