6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु : पूर्व मंत्री और द्रमुक विधायक केपीपी सेमी का निधन, एम के स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु में dramuk नेता और पूर्व मंत्री का निधन द्रमुक पार्टी को लगा बड़ा झटका विधानसभा में विधायकों की संख्या हुई 99

less than 1 minute read
Google source verification
kpp samy

द्रमुक नेता केपीपी सेमी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के विरोध में दिल्ली ( Delhi ) में हुई हिंसक घटनाओं के बीच देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु ( Tamilnadu ) में द्रमुक ( Dramuk ) पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल तमिलनाडु के पूर्व मत्स्य मंत्री और विधायक के.पी.पी. सेमी ( KPP Semi ) का गुरुवार को निधन हो गया है। सेमी ने निधन की खबर से पूरे इलाके में गम का माहौल है। वहीं पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता के निधन को शोक व्यक्त किया है।

दिल्ली में हिंसा के दौरान दो दिन राजधानी में ही थे नवजोत सिंह सिद्धू, सामने आई पीछे की बड़ी वजह

द्रमुक पार्टी के नेता केपीपी सामी का निधन लंबे समय से चल रही बीमारी की वजह से बताया जा रहा है। द्रमुक पार्टी ने ही अपने वरिष्ठ नेता के निधन की पुष्टि भी की। सेमी ने 57 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि द्रमुक पार्टी के सदस्य सेमी यहां तिरुवोत्तियुर क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के स्टालिन ने सेमी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

सेमी की मौत से जहां राजनीतिक रूप से पार्टी को झटका लगा है वहीं अब विधानसभा में भी द्रमुक के सदस्यों की संख्या 100 से घटकर 99 रह गई है।