6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में शामिल हुए यह पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा से पहली बार चुनाव जीतकर बने थे विधायक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया।

2 min read
Google source verification
madhu koda

कांग्रेस में शामिल हुए यह पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा से पहली बार चुनाव जीतकर बने थे विधायक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है। कई दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी गीता कोड़ा के साथ विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी 'जय भारत समानता पार्टी' को भी कांग्रेस में विलय कर दिया।

चाईबासा में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने चाईबासा में एक कार्यक्रम के दौरान कोड़ा को पार्टी की सदस्या दिलाई। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मधु कोड़ा के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कोड़ा झारखंड के कद्दावर नेता हैं। उनकी खासकर कोल्हान में मजबूत पकड़ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोल्हान से मुख्यमंत्री और सांसद दोनों देगी। वहीं, अजय कुमार ने यह भी संकेत दिए कि मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चाईबासा लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्‍याशी बनाई जाएंगी। गौरतलब है कि इस सीट पर अभी भाजपा का कब्जा है।

पहली बार भाजपा से चुनाव लड़े थे कोड़ा

आपको बता दें कि मधु कोड़ा पहली बार 2000 में भाजपा के टिकट पर जगन्नाथपुर से चुनाव लड़े थे और जीत हांसिल की थी। 2005 में टिकट कटा तो वे निर्दलीय मैदान में कूद पड़े और जीते। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। कोड़ा सामान्य आदिवासी परिवार से आते हैं। वहीं, मधु कोड़ा निर्दलीय विधायक रहते हुए साल 2006 में कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। वे 14 नवंबर 2006 से 2008 यानी दो साल तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। बाद में 2009 में वे सिंहभूम से अपनी पार्टी जयभारत समानता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। वर्ष 2009 में ही उन्हें कोयला घोटाला में जेल जाना पड़ा। हालांकि, पिछली बार कोड़ा लोकसभा चुनाव हार गए थे।