
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सियासी जंग चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश में एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने में विफल शिवसेना को अब इस बात का डर सताने लगा है। इस बात के मद्देनजर आज शिवसेना ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए उद्धव ठाकरे उन्हें होटल में शिफ्ट करने का निर्णय ले सकते हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, भागवत से मिले फडणवीस, सरकार बनाने का रास्ता साफ
खबर यहां तक है कि गुरुवार को होने वाली शिवसेना की बैठक के बाद पार्टी विधायकों को किसी फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर सकती है। इससे पहले आज पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नेता गुरुवार को राज्यपाल से सरकार बनाने को लेकर मुलाकात करते हैं तो उन्हें सरकार बनानी चाहिए क्योंकि वही सबसे बड़ी पार्टी है। हम भी यही कह रहे हैं। लेकिन उन्हें बहुमत साबित करना चाहिए।
जल्द मिलेगी अच्छी खबर
वहीं महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर महाराष्ट्र बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महायुति (बीजेपी-शिवसेना गठबंधन) की सरकार बनेगी। हमारा स्टैंड साफ है।
मुनघंटीवार ने कहा कि मैं और चंद्रकांत दादा पाटिल गुरुवार को राज्यपाल से मिलेंगे। जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। चिंता करने की जरूरत नहीं है।
बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि सरकार गठन में उनका कोई रोल नहीं है। साथ ही पवार ने यह भी कहा कि शिवसेना और बीजेपी 30 सालों से गठबंधन में है, आज नहीं तो कल वे दोनों साथ आ जाएंगे।
Updated on:
07 Nov 2019 11:01 am
Published on:
07 Nov 2019 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
