
उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनता भोली भाली है, लेकिन सब समझती है। उसे यह पता है कि प्रदेश में कौन टाइगर है, कौन बिल्ली है और कौन चूहा है।
कमलनाथ मंगलवार को उज्जैन में महाकाल दर्शन (mahakal temple) करने गए थे। इसके बाद वे मीडिया को संबोधित कर रहे थे। कोरोना वायरल के चलते गाइडलाइन के मुताबिक गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन कर रहे थे। दर्शन करने के बाद वे बदनावर चले गए। उन्होंने बदनावर में बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। माना जा रहा है कि प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले वे भगवान के दर्शन करने आए थे।
देखें VIDEO
क्या गद्दारी हुई, क्या सौदेबाजी हुई सब जानते हैं
उज्जैन में महाकाल के दर्शनों के बाद उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं आज महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। मध्यप्रदेश की जनता को, किसानों को, नौजवानों को आशीर्वाद मिल। मुझे भी आशीर्वाद मिले। मध्यप्रदेश का भविष्य ने, विकास का नया नक्शा बनें यह मेरी प्रार्थना है। कमलनाथ ने अपनी रणनीति के बारे में कहा कि हमारी कोई रणनीति नहीं है। जनता समझदार है। प्रदेश के लोग सीधे-साधे और भोलेभाले हैं। वे जानते हैं कि क्या गद्दारी हुई, क्या सौदेबाजी हुई। वे जानते हैं कि मध्यप्रदेश किस पटरी पर आगे चल रहा था, कैसे मध्यप्रदेश को एक नई दिशा मिली। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता हमारा पूरा साथ देगी।
तो मेरी जांच करवाए भाजपा सरकार
नाथ ने आने वाले उपचुनाव के बारे में कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ऐसा फैसला करेगी कि हमें पूरी की पूरी सीटें मिले। कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल का पर्दाफाश हुआ है। भाजपा की सरकार मेरे भी 15 माह के कार्यकाल की जांच करवाएं।
जनता जानती है कौन टाइगर, बिल्ली और कौन है चूहा
अपने आपको टाइगर, मोगली और शेर बताने वाले भाजपा नेताओं के बयान पर कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कहने को कुछ नहीं रहता है। इसलिए कभी टाइगर बन जाते हैं तो कभी ये बन जाते हैं। असली बात जनता तक नहीं पहुंच पाती है। अपने आप को टाइगर कहकर जनता को गुमराह करते हैं। जनता बहुत समझदार है। वो सब जानती है कि कौन टाइगर है, कौन आदमी है कौन बिल्ली है कौन चूहा है।
पॉवर में आने दे तेरी नौकरी खा जाउंगा
उज्जैन। महाकाल मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस विधायक के गुस्से और अभद्रता का शिकार सुरक्षाकर्मियों को होना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहुंचने के पहले ही वहां सुरक्षा की दृष्टि से और भीड़ को रोकने के लिए दरवाजे लगा दिए गए थे। इसका वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो उज्जैन जिले के घटिया विधायक रामलाल मालवीय का बताया जा रहा है। वीडियो में दरवाजा खोलने की जिद पर अड़े हुए थे। वहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने आग्रह किया इसकी अनुमति नहीं है। इसके बाद विधायक मोहदय ने सुरक्षाकर्मियों को लताड़ना शुरू कर दिया। विधायक ने हंगामा शुरू कर दिया। वे बार-बार सुरक्षाकर्मियों को धमका रहे थे। विधायक के कार्यकर्ता बाहर खड़े हुए थे और विधायक मोहदय उन्हें भी भीतर लाना चाह रहे थे। कई कार्यकर्ता तो मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।
Updated on:
08 Jul 2020 08:58 am
Published on:
07 Jul 2020 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
