
नई दिल्ली। पूर्व पीएम और जाने माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पूर्व पीएम ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था नीचे गिर रही है। बीजेपी की नीतियों ने आम आदमी के साथ-साथ देश की कमर तोड़ दी है।
लंबे समय की चुप्पी के बाद पूर्व पीएम ने बीजेपी को लेकर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर चिंता जाहिर की।
उन्होंने की बीजेपी लगातार गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रही है।
चरम पर पहुंची बिगड़ी अर्थव्यवस्था
जाने माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मौजूद समय में देश में मंदी अपने चरम पर पहुंच गई है।
बेरोजगारी मुंह बाहे खड़ी है। आम आदमी की जेब पूरी तरह खाली हो चुकी है। बाजार से पैसा खत्म हो गया है। ये सब गलत नीतियों का नतीजा है।
पूर्व पीएम ने कहा कि इन गलत नीतियों का परिणाम यह होगा कि आने वाले लंबे वक्त तक देश में मंदी छाई रहेगी।
सिंह ने 5 फीसदी जीडीपी पर गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा इतने वर्षों में सुधरी देश की जीडीपी को बीजेपी सरकार ने चंद वर्षों में बहुत नीचे कर दिया है।
Updated on:
01 Sept 2019 05:17 pm
Published on:
01 Sept 2019 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
