8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा में हर परिवार को मुफ्त मिलेंगे सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर, सावंत सरकार ने किया ऐलान

आम जनता के हित को लेकर अब राजनीतिक दलों में कॉम्पटीशन बढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर अब बीजेपी भी लोगों की भलाई के लिए कड़े फैसले ले रही है। ऐसा ही एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसके तहत अब हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर हर परिवार को मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है। ये अप्रैल के महीने लागू भी हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Mar 29, 2022

Goa Government To Provide 3 LPG Gas Cylinders Free To Every Family From April

Goa Government To Provide 3 LPG Gas Cylinders Free To Every Family From April

गोवा की बीजेपी सरकार भी अब जनता के हित को लेकर बड़े फैसले ले रही है। प्रमोद सावंत ने सरकार बनाने के 24 घंटे के अंदर ही गोवा कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी वादों में ये वादा किया था, लिहाजा सरकार बनाने के 24 घंटे के अंदर उन्होंने अपना पहला वादा पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि सरकार का ये फैसला आगामी अप्रैल महीने से ही लागू कर दिया जाएगा। यानि अप्रैल से अगले मार्च तक हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह घोषणा की। आपको बता दें कि प्रमोद सावंत की कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र व गोवा में आदिवासियों को बंधुआ बनाकर 15-15 घंटे कराया रोड निर्माण, नहीं दी मजदूरी

सीएम सावंत ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ने कहा, ‘मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है।'



बता दें कि बीते महीने हुए गोवा में हुए विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह वादा किया था कि, अगर पार्टी यानी बीजेपी सत्ता में आती है तो प्रदेश के हर परिवार को हर वर्ष में 3 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।

सीएम का विरोधियों को जवाब

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं।

इस दौरान सीएम सावंत ने विरोधियों को भी करारा जवाब दिया। दरअसल विरोधी दलों ने पिछली बार प्रमोद सावंत को ‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’ बता कर तंज कसा था।


सावंत ने जवाब में कहात, इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘निर्वाचित’ हुए हैं, उन्हें ‘चयनित नहीं’ किया गया है। दरअसल प्रमोद सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। यही वजह है कि उन्हें विरोधी दलों ने आकस्मिक मुख्यमंत्री बताया था।

हालांकि इस बार विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं है, जिसका श्रेय भी सीएम सावंत के सिर पर ही बांधा जा रहा है। क्योंकि पार्टी उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ा है।

यह भी पढ़ें - प्रमोद सावंत ने ली गोवा के सीएम पद की शपथ, समारोह में पीएम मोदी और राजनाथ सिंह हुए शामिल