11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल ने नेफियो रियो को बनाया नगालैंड का नया मुख्यमंत्री, जेलियांग ने सौंपा इस्तीफा

राज्यपाल ने नेफियो रियो से 16 मार्च तक अपना बहुमत साबित करने को कहा है। 7 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Kumar Jha

Mar 06, 2018

Neiphiu Rio new cm

नई दिल्ली: नगालैंड के मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता टीआर जेलियांग ने मंगलवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। जेलियांग के इस्तीफे के बाद नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने एनडीपीपी नेता नेफियो रियो को अगला सीएम नियुक्त कर दिया है। भारतीय संविधान की धारा 164 (1) के तहत की राज्यपाल ने ये नियुक्ति की है। राज्यपाल ने नेफियो रियो से 16 मार्च तक अपना बहुमत साबित करने को कहा है। 7 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि बीजेपी-एनडीपीपी ने एक साथ चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टी ने 32 विधायकों का समर्थन पेश करने को कहा था।

जेलियांग ने इस्तीफा देने से किया था इनकार

दरअसल नागालैंड के मुख्यमंत्री जेलियांग ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। जेलियांग को सरकार बनाने का भरोसा था. हालांकि, अब राज्यपाल आचार्य ने मौजूदा सीएम जेलियांग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने सीएम जेलियांग से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपनी पुरानी जिम्मेदारी निभाने को कहा है।जेलियांग ने इस संबंध में ट्वीट कर नई जानकारी दी। जेलियांग ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज दोपहर मैंने अपने साथ पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। टीआर जेलियांग ने अलग से ट्वीट कर राज्य की जनता का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, 'मैं एक बार फिर नगालैंड के मतदाताओं को जनादेश देने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने लिखा कि आगे आपका सहयोग लेते रहेंगे और राज्य में शांति के लिए मिलकर काम करेंगे।

बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन ने एक साथ लड़ा था चुनाव

गौरतलब है कि शनिवार को नगालैंड में परिणाम आने के बाद रविवार को बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन ने 32 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा था। जिसके बाद राज्यपाल ने एनडीपीपी नेता नेफियू रियो को सरकार बनाने का न्योता दिया। लेकिन मौजूदा सीएम और एनपीएफ नेता टीआर जेलियांग ने पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था। 60 सीटों वाली नगालैंड विधानसभा में नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है. एनपीएफ के प्रमुख जेलियांग ने दावा किया था कि उनके पास 29 विधायकों का समर्थन है। लेकिन बहुमत पूरा नहीं होने पर जेलियांग ने इस्तीफा सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर एनडीपीपी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी के खाते में 12 सीटें आई हैं। एनपीपी और बीजेपी गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा किया।