25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े तीन साल में महज 4 राज्यों में सिमटी कांग्रेस, 19 राज्यों में खिला कमल

साढ़े तीन साल से बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से दूर करना शुरु किया तो रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज कांग्रेस 4 राज्यों में सिमट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:26 PM IST

rahul gandhi

नई दिल्ली। 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया था। बीते साढ़े तीन साल में इस दिशा में आगे बढ़ते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से दूर करना शुरु किया तो रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के हाथ से हिमाचल की सत्ता हासिल कर बीजेपी इस दिशा में एक कदम और बढ़ा चुकी है।

6 बार बिना प्रचार जीता था ये BJP प्रत्याशी, पर इस बार नहीं मिला जनता का साथ

बीजेपी VS कांग्रेस
10 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज का दम भरने वाली बीजेपी ने 132 साल पुरानी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को चार राज्यों में समेट कर रख दिया है। जबकि बीजेपी 19 विधानसभाओं को भगवा रंग दे चुकी है।

गुजरात चुनाव रिजल्ट: जानें उन सीटों का हाल, जहां मोदी और राहुल गांधी ने की ताबड़तोड़ रैलियां


19 राज्यों में भगवा
देश की राजनीति में वोटरों की संख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़े माने जाने वाले राज्यों में बीजेपी अपने दम से सरकार में है। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, झारखंड और मणिपुर शामिल हैं। तो वहीं देश के अन्य पांच राज्य बिहार, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और जम्मू कश्मीर में गठबंधन के साथ बीजेपी सत्ता में है।

श्वेता की सुंदरता को वोटरों ने किया खारिज, मोदी की सीट पर एक लाख वोट से हारी

सिर्फ 4 राज्य में हाथ
132 साल पुरानी कांग्रेस अपनी गलतियों और बीजेपी की आंधी के आगे धीरे धीरे गायब होती जा रही है। आज सिर्फ चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। जिसमें सिर्फ कर्नाटक और पंजाब ही ऐसे दो बड़े राज्य हैं जिनकी लोकसभा में धमक है। इसके अलावा मेघालय और मिजोरम में भी कांग्रेस सत्ता में कायम है।


गुजरात के रुझान प्रेरणात्मक : थरूर
गुजरात विधानसभा 2017 के नतीजों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि गुजरात की मतगणना के रुझान प्रेरणात्मक हैं, क्योंकि पार्टी ने बीते विधानसभा चुनावों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। थरूर ने संसद के बाहर कहा, "क्या हुआ जो हमें मंजिल नहीं मिल सकी, हमारी यात्रा बेहतर रही और अंतिम गणना इससे बेहतर हो सकती है।


जो जीता वही सिकंदर: BJP
सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बढ़त को देखते हुए सोमवार को कहा कि जो जीतता है वह राजा होता है। ईरानी ने चुनाव रुझानों के आधार पर बताया, "यह हमारे लिए खुशी की बात है। यह विकास की जीत है। चुनाव में कांग्रेस द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में कड़ा मुकाबला पेश करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जीत का अंतर मायने नहीं रखते।"