17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, अब गुजरात नेता विपक्ष परेश धनानी ने राहुल गांधी को भेजा अपना इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद नेता दे रहे इस्तीफा राहुल गांधी समेत कई प्रदेश अध्यक्षों ने की इस्तीफे की पेशकश

less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, अब गुजरात नेता विपक्ष परेश धनानी ने राहुल गांधी को भेजा अपना इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में खलबली मची है। एक के बाद एक इस्तीफों की पेशकश का दौर चल रहा है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हैं। वहीं कई नेताओं ने इस्तीफा द दिया है। ताजा मामला गुजरात का है। गुजरात में नेता विपक्ष ने अपना इस्तीफा दे दिया है। परेश धनानी ने नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा सौंप दिया है। परेश धनानी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा है। हालांकि धनानी का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: Namo9 Contest: दो मंत्रालय की दौड़ में आगे चल रही हैं स्मृति ईरानी, वोटिंग जारी

महाराष्ट्र के नेता विपक्ष भी देंगे इस्तीफा

बता दें कि महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को बड़ा झटका मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष राधा कृष्ण विखे पाटिल चार जून को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पाटिल की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: प.बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 2 विधायक और कई नेता भाजपा में शामिल

खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और कई प्रभारियों ने इस्तीफा दे दिया है। अब तक विभिन्न प्रदेशों के 14 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है। गुजरात में पार्टी एक भी सीट नहीं जीती है। 12 राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन शून्य रहा है। पार्टी का यहां खाता भी नहीं खुला है। पार्टी इस पर मंथन कर रही है।