
हरियाणा विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और किसानों पर जोर
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से ठीक 8 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बड़ाला, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राव इंद्रजीत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आएंगे।
हरियाणा में राजनीतिक के मायने बदले- खट्टर
घोषणा पत्र जारी करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने राजनीति के मायने बदल दिए, भाजपा वंशवाद की राजनीति से दूर रही है। सीएम खट्टर ने बताया कि भाजपा सरकार ने युवाओं, खिलाड़ियों , महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों को हर संभव मदद पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 5 लाख लोगों को हरियाणा में नई नौकरियां मिली है।
कांग्रेस पर बरसे सीएम खट्टर
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर ने कांग्रेस पर तंज कसा। कांग्रेसी सिर्फ किसानों का इस्तेमाल करती है पंजाब में कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है मध्य प्रदेश राजस्थान में किसान कर्ज माफी की घोषणा की लेकिन 50,000 से ज्यादा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने स्वामीनाथन की योजना को काफी हद तक लागू किया है।
बिना नौकरी वाले परिवार को पांच फसदी आरक्षण दिया गया हमने पढ़ी-लिखी पंचायत बनाई और उनको आगे बढ़ाया। सुप्रीम कोर्ट ने भी पढ़ी-लिखी पंचायतो की प्रशंसा की है। लेकिन हमें दुख है कि कांग्रेस पार्टी पढ़ी-लिखी पंचायत को तोड़ना चाहती है।
हरियाणा में पानी बड़ा विषय- सीएम
हम हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार हैं हांसी बुटाना नहर का केस भी कोर्ट में है लखवार डैम पर काम शुरू है हरियाणा के लिए पानी बड़ा विषय है। ग्राम विकास के लिए हमने बहुत काम किया अंतर जिला परिषद बनाकर ताकत दी पहले जिला परिषद का बजट एक 1- 5 करोड़ था हमने जिला परिषद का बजट 2025 करोड़ किया निर्माण से लेकर रखरखाव तक का जिम्मा उन्हें दिया। गांव के विकास को सातवें स्टार तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है।
घोषणा पत्र जारी के दौरान सीएम खट्टर की बड़ी बातें:-
-घोषणा नहीं संकल्प पत्र है-
-छात्र संघ चुनाव शुरू कराए
-खेल यूनिवर्सिटी शुरू कर रहे हैं
-हरियाणा खिलाड़ियों का सम्मान करने वाले राज्य है
-ओलंपिक गोल्ड खिलाड़ीका समान सबसे अधिक किया गया है
-5 लाख लोगों को हरियाणा में नई नौकरियां मिली है
-हमने सक्षम योजना शुरू की है बच्चों के अंदर से परीक्षा का डर निकला हर 20 किलोमीटर में एक महिला कॉलेज हो -सुरक्षित यात्रा के लिए छात्र परिवहन व्यवस्था ईज आफ डूइंग बिजनेस में नंबर 3
-हरियाणा पूरी तरह केरोसिन मुक्त हो गया है
-हरियाणा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मे देश में सबसे आगे रहा
-हरियाणा में हर व्यक्ति की क्षमता का पता लगाएंगे सरकार द्वारा सर्वे पूरा करा लिया गया है
-हर व्यक्ति का डाटा तैयार है बीपीएल परिवारों के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई
जेपी नड्डा ने सीएम के कामों की तारीफ की
-भाजपा के कार्य कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के उन नेताओं को बधाई दी जिन्होंने संकल्प पत्र तैयार किया नाडा ने कहा इस संकल्प पत्र पर काफी मेहनत हुई है। नड्डा ने कहा हरियाणा की तस्वीर में मूल परिवर्तन किया गया है मनोहर सरकार ने हरियाणा की इमेज बदली है आज हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त हुआ उसकी देन मनोहर लाल जी को है। उन्होंने कहा मनोहरलाल सरकार में 5 सालों में काफी बदलाव हुआ है सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रथम रहा है पहले स्थान पर है।
Updated on:
13 Oct 2019 08:18 pm
Published on:
13 Oct 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
