17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर बनना चाहते थे मनोहर लाल खट्टर, संघर्ष के दिनों में बेचनी पड़ी थी सब्जी

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री होंगे, जबकि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री मनोहर लालखट्टर आज यानी दिवाली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

2 min read
Google source verification
b.png

,,

नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे, जबकि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

खट्टर आज यानी दिवाली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

खट्टर हरियाणा दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पर विराजमान होने वाले दूसरे और गैर जाट समुदाय के पहले नेता हैं। आपको बता दें कि खट्टर पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

महाराष्ट्र: कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर आलाकमान से बातचीत

मई, 1954 को हरियाणा के ही रोहतक के निदाना गांव में जन्म लेने वाले मनोहर लाल खट्टर 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय रोहतक आए थे।

उनके पिता हरबंस लाल बंटवारे के समय आपने परिवार को लेकर रोहतक आ गए थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी कॉलेज से हुई।

हालांकि खट्टर के पिता उनको आगे नहीं पढ़ाना चाहते थे। लेकिन मनोहर का सपना डॉक्टर बनने था, इसलिए उन्होंने आगे भी पढ़ाई जारी रखी।

इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। हालांकि कई बार प्रयास के बाद भी उनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा न हो सका।

हरियाणा: तेजबहादुर यादव ने छोड़ी दुष्यंत चौटाला की JJP, भाजपा के साथ गठबंधन को बताया गद्दारी

डॉक्टर बनने का सपना टूटने के बाद खट्टर काफी परेशान रहने लगे। इसके साथ ही परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई।

जिसके चलते उनको मजदूरी तक करनी पड़ी। यहां तक कि उन्होंने साइकिल पर सब्जियां तक बेची। 24 साल की उम्र में ही खट्टर आरएसएस से जुड़ गए थे। 1980 में उन्होंने पूरी उम्र आरएसएस की सेवा करने और शादी न करने का फैसला किया।

खट्टर ने संघ प्रचारक के रूप में 14 सालों तक हिमाचल, गुजरात और कश्मीर समेत 12 राज्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। 1994 में उनको संघ ने सक्रिय राजनीति में उतरने का आदेश दिया और वह भाजपा से जुड़ गए।

हरियाणा: मुख्यमंत्री बनेंगे खट्टर, दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा