19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / हरियाणा: मुख्यमंत्री बनेंगे खट्टर, दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा

हरियाणा: मुख्यमंत्री बनेंगे खट्टर, दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा

JJP अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए BJP को समर्थन किया दुष्यंत चौटाला की JJP ने विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 Oct 2019, 4:02 PM IST

tt.png

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी (JJP) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन का पत्र शुक्रवार को राज्यपाल को सौंप दिया। हालिया विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी विधायक अनिल विज ने खट्टर का नाम प्रस्तावित किया और बाकी के 38 विधायकों ने इसका समर्थन किया।

महाराष्ट्र: कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर आलाकमान से बातचीत

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शनिवार दोपहर मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी चंडीगढ़ पहुंचने और राज्यपाल से मिलकर भाजपा के पक्ष में अपनी पार्टी का समर्थन पत्र सौंपने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर दो बजे होने की संभावना है। खट्टर शनिवार सुबह नई दिल्ली से भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे, जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा महासचिव अरुण सिंह शामिल हुए।

कांग्रेस नेता ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग की

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है और वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। उन्होंने कहा कि जब भी राज्यपाल हमें उपयुक्त समय देंगे, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री के पद पर रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि केवल एक ही होगा। उन्होंने मीडिया के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि मंत्रिमंडल और उसके संविधान के निर्माण का निर्णय लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होगा।