नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मरणोपरांत भारत रत्न देने की अपील की है। एक ट्वीट में तिवारी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है।