8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Election Result: ‘एक परिवार के घमंड ने हरवाया चुनाव’, नतीजों को लेकर भड़के हनुमान बेनीवाल

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिना नाम लिए हुड्डा परिवार को हार का जिम्मेदार बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 8 Oct 2024, 7:29 PM IST

Hanuman Beniwal

Haryana Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन में विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। इंडिया गठबंधन के साथी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिना नाम लिए हुड्डा परिवार को हार का जिम्मेदार बताया है। बता दें हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी 37 सीटों पर जीत चुकी हैं। 5 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

एक परिवार ने हरवाया चुनाव- बेनीवाल

नतीजों को लेकर हनुमान बेनीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, हरियाणा में कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री के दावेदारों और विशेषकर एक परिवार के अति-उत्साह और घमंड तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव नही लड़ने के कारण आज वहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से वंचित हो गई क्योंकि लोक सभा चुनाव में जब इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी राजनैतिक दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा तो एनडीए ने हांफते - हांफते अपनी सरकार केंद्र में बनाई।

मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के दलों के साथ कांग्रेस ने रुचि नहीं दिखाई और आज यह परिणाम देखने को मिला जबकि हरियाणा का किसान, जवान और दलित भाजपा की नीतियों और शासन के खिलाफ था लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक राय और एक साथ होकर चुनाव नही लड़ने की वजह से पुन: हरियाणा के किसानों, दलितों और युवाओं को निराशा हाथ लगी। हालांकि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है मगर फिर भी कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को अब गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Haryana Election Result: गजेंद्र शेखावत ने गहलोत पर कसा तंज, पूछा- 3 दिन पहले बयान देने वालों के क्या हाल हैं?

केजरीवाल ने भी दिया मेसेज

इधर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस का नाम लिए उसे एक बड़ा मेसेज दिया। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज क चुनाव से सबसे बड़ा सबक यह हे कि कभी भी अति आत्मविश्वास में न रहें। हर चुनाव, सीट कठिन है। हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कोई अंदरूनी कलह नहीं होनी चाहिए।

हरियाणा में बीजपी, जम्मू में कांग्रेस गठबंधन आगे

गौरतलब है कि आज मंगलवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तस्वीर लगभग साफ है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा के रुझानों में बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही है। बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहां 52 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाती नज़र आ रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस आसान बहुमत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव के नतीजों से चौंके अशोक गहलोत, शैलजा को लेकर दिया बड़ा बयान