8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Election Result: गजेंद्र शेखावत ने गहलोत पर कसा तंज, पूछा- 3 दिन पहले बयान देने वालों के क्या हाल हैं?

Haryana Chunav Result: हरियाणा विधानसभा में भाजपा 36 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं, वहीं 14 सीटों पर आगे है। कांग्रेस पार्टी 28 सीटों पर जीत चुकी हैं, महज 6 सीटों पर आगे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 8 Oct 2024, 7:29 PM IST

Haryana Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं। कई सीटों पर उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं तो कई सीटों का परिणाम आना बाकि है। खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी 36 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं, वहीं 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 28 सीटों पर जीत चुकी हैं, महज 6 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा-इनेलो गठबंधन को भी तीन सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं, तो 3 सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं।

दरअसल, आज सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई थी तब कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना रखी थी। कांग्रेस एक वक्त पर 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रही थी। लेकिन जैसे ही ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई, वैसे ही बीजेपी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जो अब तक बरकरार है। अभी तक के परिणामों से स्पष्ट नजर आ रहा है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें : Haryana Chunav Result: हरियाणा में सतीश पूनिया ने कैसे पलटा पासा? अब मोदी से मिलेगा ये ‘इनाम’

शेखावत ने गहलोत पर तंज कसा

वहीं, हरियाणा चुनाव के परिणामों से खुश नजर आ रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, मैंने पहले ही कहा था कि बीजेपी हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। आगे बोले कि जो बयान तीन दिन पहले दिए थे, आज उनके क्या हाल हैं?

नतीजों को लेकर जताया आश्चर्य

इधर, राजस्थान के पूर्व सीएम और हरियाणा के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने परिणामों को लेकर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव के अजीब ट्रेंड सामने आ रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम का पार्टी शाम तक आकलन करेगी। वहीं, जम्मू कश्मीर के परिणामों को लेकर कहा कि यहां तो कांग्रेस जीत रही है।

यह भी पढ़ें : Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव के नतीजों से चौंके अशोक गहलोत, शैलजा को लेकर दिया बड़ा बयान

जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40 ओर भाजपा के 39 प्रतिशत है। अभी शाम तक स्थिति क्लियर होगी कि क्या होगा, क्या नहीं, उम्मीद तो यही है कि कांग्रेस जीत रही है। जो ट्रेंड आए हैं वह बड़े अजीब है। शाम तक विस्तृत में बात होगी की क्या कारण रहे।

हरियाणा में बीजपी, जम्मू में कांग्रेस गठबंधन आगे

गौरतलब है कि आज मंगलवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तस्वीर लगभग साफ होती जा रही है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा के रुझानों में बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही है। बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहां 52 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाती नज़र आ रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस आसान बहुमत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : MLA यूनुस खान बोले- “छात्र की ‘जनेऊ’ उतरवाने से मन भारी आहत है”, CM भजनलाल को पत्र लिखकर की ये मांग