
हरियाणा: वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोनिया गांधी पर कसा तंज, कहा- 'इटली वाली आंटी' क्या जाने गरीबी
नई दिल्ली। राजनीति में भाषा की मर्यादा धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। अपने प्रतिद्वंदि पर आरोप लगाते-लगाते राजनेता इतना खो जाते हैं कि उन्हें गिरती हुई भाषा की मर्यादा का ख्याल ही नहीं रहता है। यही कारण है कि आए दिन किसी न किसी राजनेता, मंत्री की ओर से ऐसे बयान सामने आते हैं जो कि बहुत ही निंदनीय और अपमानजनक होता है। इसी कड़ी में एक बार फिर से भाजपा के एक नेता ने अपनी मर्यादा भूलकर सोनिया गांधी के लिए ऐसे बयान दिए हैं जो कि नहीं देना चाहिए था। दरअसल हरियाणा सरकार में वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने एक बयान में सोनिया गांधी को इटली वाली आंटी कहकर संबोधित किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम ऐसा हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं, जहां मजदूर के बेटे-बेटी अफसर, इंजीनियर, डॉक्टर और आईएएस-आईपीएस बनकर आगे बढ़े, लेकिन इटली वाली आंटी का बेटा ऐसा नहीं चाहता है।
अभिमन्यु ने पीएम मोदी की तारीफ की
आपको बता दें कि अपने सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए ऐसी 24 योजनाएं शुरु की है जो कि कल्याणकारी है। अब मजदूरों के बच्चों को मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इटली वाली आंटी आखिर क्या जाने की गरीबी क्या होती है। अभिमन्यु ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भारत को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जो गरीब, मजदूर व शोषितों के हित में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद एक गरीब परिवार में पैदा हुए हैं। वित्तमंत्री ने अपने मंत्रालय की तारीफ करते हुए आगे कहा कि पहले की सरकारों में भी श्रम मंत्री रहे हैं लेकिन आज तक किसी ने देखा है कि किसी श्रम मंत्री ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं और करोड़ों रुपए की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाया हो। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि पूर्व सिएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने 10 वर्ष के शासन में प्रदेश को केवल लूटा है और लूटकर खा गए। अब वोट के लिए गरीबों की याद आ रही है। बता दें कि वित्तमंत्री नारनौंद की नई सब्जी मंडी में श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय मेले में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
14 Jan 2019 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
