28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्लिम-ट्रिम बीवी के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री का नुस्खा! गाय के घी को बताया रामबाण

स्लिम-ट्रिम बीवी को चाह रखने वाले लोगों के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओ प्रकाश धनखड़ ने नया फार्मुला इजाद किया है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Oct 22, 2018

Haryana Minister

नई दिल्ली। स्लिम-ट्रिम बीवी को चाह रखने वाले लोगों के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओ प्रकाश धनखड़ ने नया फार्मुला इजाद किया है। कृषि मंत्री का दावा है कि जिस तरह से सफोला तेल के इस्तेमाल से हार्ट का नुकसान न होने का दावा किया जाता है, उसी तर हरियाणा में देसी गाय का घी खाने से भी दिल संबंधी रोग पास नहीं आएंगे। इसके साथ ही मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगर वो अपनी बीवी को स्लिम—ट्रिम और फिट देखना चाहते हैं तो उसको भी देसी गाय का घी खिलाएं। आपको बता दें कि धनखड़ एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बिहार के रोहतास में मानवता शर्मसार, डायन बताकर बुजुर्ग महिला की जीभ काटी

इस दौरान उन्होंने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उपायों पर भी अपनी राय रखी। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर और हरियाणा में पराली की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान समय की बचत ओर नई फसलों की जल्द से जल्द बुवाई के दबाव में पराली जलाने का काम कर रहा हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के बाद किसानों में पराली को न जलाने को लेकर जागरुकता आई है। कृषि मंत्री ने कहा किसानों को बजाए पराली को नष्ट करने के अपने खेतों में ही खाद के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।

नन रेप केस: बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाह बने फादर का मिला शव, भाई ने बताई हत्या

इस दौरान धनखड़ ने स्वामिनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से एक कमीशन की मांग उठाते आ रहे हैं। स्वामिनाथन समिति तो बनाई गई लेकिन पूर्व सरकार ने उसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि 2006 में आई रिपोर्ट के बाद भी पूर्व सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।