27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के रोहतास में मानवता शर्मसार, डायन बताकर बुजुर्ग महिला की जीभ काटी

यहां अंधविश्वास में गांव के लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की जीभ काट ली। गांव के कई लोगों ने पीड़ित महिला पर डायन होने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 Oct 2018, 2:56 PM IST

Bihar

बिहार : डायन होने का आरोप लगा बुजुर्ग महिला की जीभ काटी

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के तिलौथु थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां अंधविश्वास में गांव के लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की जीभ काट ली। गांव के कई लोगों ने पीड़ित महिला पर डायन होने का आरोप लगाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रेडिया गांव में एक बुजुर्ग महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर उनकी जीभ काट डाली और सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार किया।

यह खबर भी पढ़ें— नन रेप केस: बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाह बने फादर का मिला शव, भाई ने बताई हत्या

सासाराम सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

जख्मी महिला को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
रेडिया गांव निवासी स्वर्गीय दीपू रजवार की 70 वर्षीय विधवा राजकालो कुंअर अपने एक पोते व दो पोतियों के साथ शनिवार को घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार व उसके दोनों बेटे छट्टू रजवार और उदय रजवार घर में घुस आए और घटना को अंजाम दिया।

यह खबर भी पढ़ें— पंजाब: अमृतसर चौरा बाजार मार्ग पर फिर शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन, 59 लोगों की हुई थी मौत

प्राथमिकी तिलौथु थाना में दर्ज कर ली गई

तिलौथु के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार शाम पीड़िता की पोती संतरा के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी तिलौथु थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें नन्हक रजवार, छट्टू रजवार और उदय रजवार को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे ओझा-गुणी की बात सामने आ रही है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।