जेडीएस नेता ने कहा कि एचडी कुमार स्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के दोरान 6 गैर राजग दल उपस्थित थे। ऐसे में यह विपक्षी एकता को बढ़ावा देता है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वो हर राज्य में मिलकर चुनाव लड़े ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है। बता दें कि बेंगलुरु स्थित कुमारस्वामी के सीएम पद शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, बसपा, टीएमसी, सीपीएम, टीडीपी और बसपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। शपथग्रहण समारोह के दौरान इन नेताओं की एकजुटता ने भाजपा को बड़ा झटका दिया था।