8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब हिन्दू युवा वाहिनी के इस नेता की गोली मारकर हुई थी हत्या, जल उठा था जिला

हत्या के बाद दर्जनों घर जला दिए गए, गाड़ियां फूंक दी गईं और कई दिनों तक लगा था कर्फ्यू...

2 min read
Google source verification
Hindu Yuva Vahini leader Ram Babu Gupta Death anniversary news

जब हिन्दू युवा वाहिनी के इस नेता की गोली मारकर हुई थी हत्या, जल उठा था जिला

अम्बेडकर नगर. लोग आज भी 2013 की उस घटना को याद करके सिहर जाते हैं, जब तीन मार्च को हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे तो मौके से फरार हो गए थे, लेकिन रामबाबू गुप्ता की लोकप्रियता ऐसी रही कि उनके चाहने वाले कि बढ़ी भीड़ पर काबू पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया और देखते ही देखते पहले शहर और फिर पूरा जिला साम्प्रदायिक आग की चपेट में आ गया।

गोली मारकर हत्या

जिले के टांडा कस्बे के निवासी रामबाबू गुप्ता अपने आवास अलीगंज से निकलकर अपने प्रतिष्ठान तक जा रहे थे कि 3 मार्च 2013 को अचानक घात लगाए बैठे हत्यारों ने रामबाबू को गोली मार दी जिसमे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे टांडा शहर में बवाल शुरू हो गया। दर्जनों घर जला दिए गए। दर्जन भर गाड़ियां फूंक दी गईं और कई दिनों तक कर्फ्यू लगाकर प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण कर सका था।

पांचवी पुण्य तिथि पर याद किये गए रामबाबू

राम बाबू की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर टांडा प्रसिद्ध श्री झारखण्ड महादेव मंदिर के परिसर में विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के देख रेख शांति यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों लोगों ने समाज की लड़ाई लड़ने वाले हिंदुत्व के ध्वजा वाहक राम बाबू की आत्मा की शांति हेतु नम आंखों से यज्ञ रूपी श्रधांजलि अर्पण किया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम राम बाबू की पत्नी टांडा विधायक संजूदेवी ने दीप प्रजवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कटरा कुटी धाम के पूज्य महाराज श्री चिन्मयानंद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम बाबू हिन्दू समाज के एक सजग प्रहरी थे और उन्होंने इस कथन को चरितार्थ किया कि मरना तो है, राम बाबू मरकर भी इस क्षेत्र के दिशा और दशा बदलने का काम किये है। हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ताकि हम अपने आने वाले दिनों को सुरक्षित कर सकें। उन्होने लोगों का आह्वाहन करते हुए कहाकि इस पुण्य तिथि इसी तरह का स्नेह सबलोग इस परिवार के साथ बनाएं रखें जिससे इनके मनोबल को बल मिलता रहे और ये विधायक के रूप में एक इतिहास को रचने का काम करें। कार्यक्रम में उपस्थित नगर वासियों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया।

विधायक संजू देवी सहित परिवार के लोगों ने जताया आभार

राम बाबू की हत्या के बाद बदले हालात और संघर्ष ने उनके परिवार को इतनी शक्ति प्रदान कर दिया कि आज रामबाबू की पत्नी टांडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं। इस मौके पर उनके छोटे भाई श्याम बाबू ने कहा कि ये सबका सहयोग ही है कि हम सब अपने को पूरी मजबूती के साथ स्थापित कर आपकी सेवा कर रहें है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक सोनी, दिलीप सोनी, कपिलदेव, दसरथ मांझी, पिंटू मांझी, राधे वर्मा, राम जनम वर्मा, सतीश वर्मा, पंकज सोनी, अमित पटेल, पुष्पा जायसवाल, लीलावती मोदनवाल, अनुज अग्रवाल, मंटू सोनी, आत्मा मौर्य, आकाश वर्मा, अम्बिका सिंह, चेयरमैन पति मनोज गुप्ता, आचार्य नरसिंह, घिसियावन मौर्य, दीपक केडिया, प्रबल रॉय, सुधीर अग्रहरि, जयप्रकाश यादव, सुनील दुबे, सुरेश गुप्ता, सतीश मोदनवाल, सतीश दुबे सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग