28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट ने स्पाइडर प्लैंक से दिखाया ‘दम’ तो बोले पीएम मोदी, ‘जल्द दिखाऊंगा अपना वीडियो’

फिटनेस को लेकर देश की मशहूर हस्तियों में एक-दूसरे को चुनौती देने की होड़ लगी है। अब इस कड़ी में विराट कोहली के चैलेंज पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 24 May 2018, 12:22 PM IST

Virat Modi

नई दिल्ली. फिटनेस को लेकर इन दिनों दिग्गज हस्तियों में रोचक जंग छिड़ी है। खेल, फिल्म और राजनीति से जुड़ी हस्तियां एक-दूसरे को फिटनेस के लिए चैलेंज कर रहे हैं। इस फिटनेस चैलेंज चेन में अब प्रधानमंत्री मोदी भी जुड़ गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तरफ से मिली चुनौती को स्वीकार किया और ट्विटर पर लिखा कि जल्द ही वे भी अपना वीडियो शेयर करेंगे।

ये है विराट का स्पाइडर प्लैंक

राज्यवर्धन सिंह ने की थी शुरुआत

फिटनेस चैलेंज की शुरुआत निशानेबाजी के चैंपियन रहे केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज से हुई थी। उन्होंने विराट कोहली, साइना नेहवाल और रितिक रोशन को चैलेंज करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें वे पुशअप्स करते दिख रहे हैं। उनके इस चैलेंज को विराट ने स्पाइडर प्लैंक करते हुए पूरा किया। इसके साथ ही विराट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी चैलेंज किया।

क्या है इसका मकसद?

केंद्रीय मंत्री की इस मुहिम का मकसद फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने 22 मई को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे अपने ऑफिस में पुशअप्स लगाते नजर आ रहे थे। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने 'हम फिट तो इंडिया फिट' को हैशटैग किया है। आपको बता दें कि राठौड़ खुद अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। निशानेबाजी में उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। एथेंस ओलंपिक 2004 में वे रजत पद जीत चुके हैं।

फिटनेस को लेकर सजग हैं मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे फिट राजनेताओं में शुमार किया जाता है। वे अपने आप में योग के ब्रांड एंबैसडर माने जाते हैं। योग को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलवाई और खुद भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए योग अपनाने के लिए खासा प्रेरित किया है। बताया जाता है कि दिनभर काम करने के बाद भी वे महज तीन घंटे की नींद लेते हैं। इसके बावजूद वे काफी फिट रहते हैं।

हिंदू बाहुल्य गांव पर हमला, 100 लोगों की मौत